इटावा औरैया, मार्च 19 -- यमुना नदी के किनारे प्राचीन श्री ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने माता पीतांबरा के दरबार में सुबह 7:00 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पर मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे ने सुबह 8:00 बजे माता की आरती उतारी इस आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्रि के चलते माता के दरबार को जहां आकर्षक सजाया गया है वहीं फूल बंगला भी सजाया गया है।शाम 6:00 बजे माता की आरती पुजारी कार्तिकेय दुबे के द्वारा की गई यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा के साथ ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव माता यमुना माता सरस्वती माता काली की पूजा अर्चना भी की।मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं कोपुजारी पंडित अजय दुबे ने प्रसाद वितरित किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...