इटावा औरैया, जनवरी 22 -- मां की मौत के गहरे सदमे से उबर नहीं पाए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम अमथरी में रहने वाले 28 वर्षीय दिलशाद मोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। दिलशाद की मां की करीब छह माह पहले कैंसर की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से दिलशाद मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था और अक्सर गुमसुम रहता था। मृतक के छोटे भाई रुखसात ने बताया कि मां के निधन के बाद से दिलशाद अंदर ही अंदर टूट गया। वहीं, पिता भी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं। मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.