इटावा औरैया, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम उतरई में तैनात एक महिला शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या और साजिश रचकर मौत को आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर सहायक विकास अधिकारी पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का फिरोजाबाद में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर निवासी सोनी शर्मा की शादी 4 दिसंबर 2022 को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उतरई निवासी शिव किशोर दीक्षित के साथ हुई थी। सोनी शर्मा महलई प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी, जबकि उसके पति शिव किशोर दीक्षित समाज कल्याण विभाग में ...