इटावा औरैया, मार्च 12 -- । गांव दौलतपुर के रहने वाले राजकुमार की 38 वर्षीय पत्नी हरदेवी ने गुरुवार सुबह पति पत्नी के विवाद के चलते जहर खा लिया। वहीं, गांव पिलखर निवासी बंगाली बाबू की 30 वर्षीय बेटी शालू ने भी किसी बात को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख महिला की चचेरी बहन रिया ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इसी क्षेत्र के गांव इंधौआ में रहने वाले शिव कुमार के 28 वर्षीय बेटे कपिल ने गुरुवार दोपहर में किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पिरजन उसे बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...