इटावा औरैया, जनवरी 9 -- जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता ने 1250 ग्राम की बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.राखी शर्मा ने अपनी टीम के साथ महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई थी। जन्म लेने के बाद बच्ची को एसएनसीयू में रखा गया और उसकी अवस्था स्थिर है । बकेवर क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते परिवार के लोग जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे।यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राखी शर्मा ने प्रसूता को देखा और बताया कि अभी तो आठवां महीना चल रहा है लेकिन महिला के अत्यधिक दर्द बढ़ने पर उन्होंने सकुशल नॉर्मल डिलीवरी कराई जिसमें बच्ची का जन्म हुआ । जन्म लेने के बाद बाल रोग विशेषज्ञ डा. रतनलाल ने देखा और उसे तुरंत एसएनसीयू में सी पैप मशीन पर भर्ती कर इलाज शुरू किया । सीएमएस डा. अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.