इटावा औरैया, मार्च 14 -- नगला खुशहाली में शनिवार सुबह एक महिला ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला खुशहाली निवासी 28 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी विजय कुमार ने शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर में दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंकुतला की शादी 28 दिसंबर 2020 में विजय कुमार के साथ हुई थी। पति पेशे से वाहन चालक है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई है। इनमें डेढ़ वर्षीय विर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.