इटावा औरैया, मार्च 2 -- गांव नेवरपुर की रहने वाली तुलसी देवी पत्नी मोहन सिंह ने अपने पति पर मारपीट व नाक काटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि 28 फरवरी की देर शाम को वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी उसका पति काम करके घर आया और बगैर किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। महिला के विरोध करने पर आवेश में आकर उसने पत्नी की नाक काटली। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.