इटावा औरैया, जनवरी 6 -- एसएसपी आवास पर शव लेकर पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, परिजन इसे महज औपचारिक कार्रवाई बताते हुए इसे रंजिशन हत्या का मामला मान रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। भरथना थाना क्षेत्र के भैसाई गांव निवासी 50 वर्षीय अनीता देवी की मौत के बाद बेटे अंकुश की तहरीर पर पुलिस ने औरैया के थाना दिबियापुर के गांव हरी सिंह की मड़ैया निवासी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसमें बताया गया है कि एक दिसंबर की शाम अनीता देवी ऑटो से घर लौट रही थीं। जैसे ही वह भैसाई गेट बिधूना रोड पर ऑटो से उतरकर पैदल गांव की ओर बढ़ीं, आरोपी ने स्टंटबाजी करते हुए गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। वहीं, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शुरुआत में इसे सड़क हादसा बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया, जबकि घटना के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.