इटावा औरैया, मार्च 12 -- महिला दिवस और होली के उल्लास का एक अद्भुत संगम देखने आईटीआई साईं चौराहा के पास आयोजित समारोह में दिखाई दिया। श्यामल सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता करते हुए श्यामला पाण्डेय ने महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को रेखांकित किया। कहा कि सामूहिक आयोजन न केवल महिलाओं को अपने विचार साझा करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। नेहा, प्रीति शर्मा, स्नेह पाण्डेय और प्रियंवदा ने भी महिलाओं की एकता पर विचार रखे। माला, विमा मित्तल, रश्मि पाण्डेय और मनीषा सहित रत्ना कसूरा, कुसुम मिश्रा और नौस तोमर ने कार्यक्रम की सारहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। साहती दुबे, नमिता तिवारी, पद्मा त्रिपाठी, सुमन यादव, मनु कुशवाहा और अंजू भसीन आदि की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की आत्मीय शुभकामना...