इटावा औरैया, मार्च 20 -- लखना के रानी साहिबा का छोटा हाता में महालक्ष्मी महल के हेरिटेज गार्डन का शुभारंभ 22 मार्च सुबह 10 बजे होगा। 300 वर्ष पुराने इस महल के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। कार्यक्रम को लेकर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, एसडीएम भर्थना काव्या सी, सीओ रामवदन मौर्य व थानाध्यक्ष बकेवर ने शुक्रवार दोपहर लखना पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लखना राज रविशंकर शुक्ला से कार्यक्रम की जानकारी ली। एडीएम ने कार्यक्रम स्थल पर उनके रुकने व बैठने सहित अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के साथ वहां पर मौजूद एसडीएम काव्या सी और तहसीलदार दिलीप सिंह से लोगों की सूची प्राप्त कराने के लिए कहा। साथ ही छोटे हाता की सड़क से जाने वाले रास्ते पर पुलिया अधिक ऊंची होने तथा सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.