इटावा औरैया, मार्च 1 -- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार की सुबह एक मवेशी से टकराने के कारण मगध एक्सप्रेस को आठ मिनट तक रुकना पड़ा। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 5:45 बजे कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर की तरफ पहुंची ही थी कि अप लाइन पर पोल संख्या 1137 के पास अचानक ट्रैक पर आए मवेशी से इंजन टकरा गया और मवेशी की कटकर मौत हो गई। करीब आठ मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। ट्रैक क्लियर होने और इंजन की स्थिति संतोषजनक पाए जाने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.