इटावा औरैया, फरवरी 13 -- भरथना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंवरपुर भटपुरा में मनरेगा में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी किए जाने के आरोप की जांच करने डीपीआरओ व मनरेगा लोकपाल 17 फरवरी को जाएंगे। मनरेगा लोकपाल एमसी त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुंवरपुर भटपुरा में मनरेगा में नाला सफाई को लेकर काफी रकम खर्च की गई है। जबकि यह नाला सिंचाई विभाग का है और सिंचाई विभाग ने सफाई की अनुमति नहीं दी। इस मामले को लेकर रकम के दुरुपयोग की शिकायत की गई है। इसके साथ कुछ अन्य कार्य में भी रकम के दुरुपयोग की शिकायत की गई है। जिस पर जिलाधिकारी ने मनरेगा लोकपाल और डीपीआरओ को जांच सौंपी थी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जांच करने 17 को गांव जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.