इटावा औरैया, मार्च 7 -- मनरेगा में कार्यरत कर्मियों को दीपावली व होली पर भी वेतन न मिलने से वह आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। शनिवार को रोजगार सेवक संघ ने डीएम, सीडीओ व उपायुक्त मनरेगा के नाम ज्ञापन बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी को देते हुए वेतन जारी करवाने की मांग की है। रोजगार सेवक संघ ब्लॉक महेवा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ल के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने ज्ञापन देते हुए सोमवार से अनवरत रूप से विरोध जारी रखने का निर्णय लिया। ज्ञापन में कर्मियों ने मांग की है मनरेगा कर्मियों की ड्यूटी एसआईआर, क्रॉप कटिंग से हटाई जाए तथा जुलाई 2025 से मानदेय तथा ईपीएफ नहीं मिला जबकि 12 राज्यों में उत्तर प्रदेश का काम श्रेष्ठ है। वह सभी लोग 9 मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से, 10 से 15 मार्च तक क्षेत्र के सांसदों, विधायकों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.