इटावा औरैया, जनवरी 30 -- तहसील क्षेत्र में सामाजिक वानिकी विभाग के अंतर्गत आने वाले जंगलों में बिना अनुमति के जेसीबी मशीन से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। इससे न सिर्फ वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि ग्रामीण मजदूरों के हक पर भी सीधा ढाका डाला जा रहा है। विभागीय कर्मचारी इस कार्य को पौधारोपण के लिए तैयार करने और जल संरक्षण हेतु बंधा निर्माण का नाम दे रहे हैं, लेकिन मजदूर की जगह मशीनों से कराए जा रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामाजिक वानिकी विभाग में मशीनों से काम कराकर फर्जी तरीके से अपने चहतें मजदूरों के जॉब कार्ड लगाकर सरकारी धन की निकासी की जा रही है। इससे स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग हो रहा है। ब्लाक क्षेत्र के कंधेशीघार, मथुरी का...