इटावा औरैया, फरवरी 28 -- लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को शुक्रवार को कुदरैल गांव में एसडीएम श्वेता मिश्रा ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। बैठक में एसडीएम श्वेता मिश्रा ने किसानों से स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देशानुसार उन्हें पूरा मुआवजा सर्किल रेट के आधार पर दिया जा रहा है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो किसान बैनामा करा रहे हैं उनके खातों में तीन दिन के भीतर मुआवजे की धनराशि भेजी जा रही है। अब तक लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत 122 किसान बैनामा करा चुके हैं और सभी को नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और प्रशासन पर विश्वास रखें शासन और प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.