इटावा औरैया, फरवरी 16 -- भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता को तराशा जाता है ।उन्होंने कहा कि जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है उसका आगे बढ़ना भी बंद हो जाता है ।व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है । कार्यशाला में कमलावती सिंह ने कहा कि इससे संगठन की कार्य पद्धति में एकरूपता आएगी। सेवा समर्पण और राष्ट्रीय हित की भावना भी प्रखर होगी। पूर्व सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय हित सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में अधिक सजग रहना है ।कार्यकर्ता विनम्र होगा तो भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। अध्यक्षता कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.