इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- गौतमपुरा में श्रीमदभागवत कथा में तीसरे दिन भक्त प्रहलाद की कथा का रसपान कराया गया। धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा आयोजित भागवत कथा में भगवताचार्य रजत तिवारी ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि एक तरफ भक्त प्रहलाद की भक्ति और दूसरे तरफ उनके पिता का ईश्वर पर विश्वास न करना इस कारण प्रहलाद को मारना चाहा पर अभिमान हार गया। भगवान के भक्त की विजय हुई अहंकार, समाज और भगवान दोनों को नहीं भाता इसलिए अहंकार नहीं करना चाहिए। कथा में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। दीपू कुशवाहा, नमन त्रिपाठी, बंटी कुशवाहा, अनिल सिंह, टोनू कुशवाहा, अंशू त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष संजीव राजपूत, युवा नेता गोविंद दुबे, मुकेश यादव आदि ने महाराज को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.