इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम टिलीटिला में बंदरों के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर मासूम को अपना शिकार बना लिया। गांव निवासी चंदू यादव की 7 वर्षीय बेटी रानी देवी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया। घबराकर जैसे ही बच्ची घर की ओर भागी, बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पिता का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।गांव के मनोज यादव, रिटायर्ड दरोगा साहब सिंह यादव व फतेह सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.