इटावा औरैया, नवम्बर 6 -- बकेवर क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी खुर्द में गुरुवार दोपहर सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम परसौली निवासी 22 वर्षीय माया पत्नी हरिओम गुरुवार को अपने पति के साथ अछल्दा रिश्तेदारी में जा रही थी। पति हरिओम बाइक चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम निवाड़ी खुर्द के पास स्थित ब्रेकर पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और माया बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पति के साथ मिलकर घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद माया को मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.