इटावा औरैया, मार्च 17 -- प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर गुरुवार से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय लख्खी मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने बैठक आयोजित की। सीओ आयुषी सिंह ने मंदिर पुजारी व क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीओ आयुषी सिंह ने मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन स्टैंड, जनाना मार्केट तथा मेले में लगाए जाने वाले चार बैरियर के स्थानों को चिन्हित किया। सीओ ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.