इटावा औरैया, मार्च 19 -- यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से 15 दिवसीय भव्य मेला शुरू हो गया है यहाँ पर सुबह 5:00 बजे होने वाली मंगला आरती के पहले से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पुजारी द्वारा जब माता की मंगला आरती शुरू की गयी तो भक्तों की लंबी लाइनें लग चुकी थी। भीड़ के चलते मंदिर के गर्भ गृह के बाहर से ही भक्तों को लाइन लगाकर दर्शन कराए जा रहे हैं। माता के दरबार मेंदेर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा हालां कि कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा पहले दिन नेजे भी चढ़ाए गए। दोपहर बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी आरती द्विवेदी ने सीओ आयुषी सिंह व तहसीलदार नेहा सचान के साथ मंदिर पहुंचकर माता के गर्भग्रह में चांदी का छत्र चढ़ाया। वृंदावन से आए आचार...