इटावा औरैया, फरवरी 24 -- तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा खोले गए पंचनद कैफे एंड रेस्टोरेंट कासीडीओ अजय गौतम ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि किसी भी रेस्टोरेंट की सफलता भोजन की शुद्धता व स्वाद के ऊपर निर्भर करती है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की रेस्टोरेंट को चलाने के लिए महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। यह रेस्टोरेंट जय मां काली स्वयं सहायता समूह, जगसोरा द्वारा संचालित किया जाएगा। इस समूह की महिलाओं को सागर ग्रैंड होटल में खान पान निर्माण का प्रशिक्षण दिलाया गया है। इस रेस्टोरेंट का संचालन विनीता कुमारी कर रही है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ मनोज कुमार,एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह यादव, एडीओ कृषि बलवीर सिंह, एडीओ आईएसबी महेश कुमार राजपूत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी उपस्थित रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.