इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- जिन कर्मचारियों ने बैंक में घोटाला किया है, उनकी संपत्ति से धन अर्जित करके बैंक की भरपाई की जाये। ये बात शिवपाल सिंह यादव ने जिला सहकारी बैंक की 75 वीं सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक शनिवार को हुई बैठक में कही। सभापति आदित्य यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरूआत मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि बैंक का पैसा जनता और किसानों का पैसा है, इसलिए सख्ती के साथ सभी से वसूली होनी चाहिए, इसमें बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घोटाले की जांच में धीमी प्रगति पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि जब पूर्ण तरीके से जांच में हम लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है तो फिर अब तक दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। बैंक के घोटाले की वजह से अच्छे कर्मचारी पर भी सवाल खड़े हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.