इटावा औरैया, जनवरी 23 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बसंत पंचमी पर 228 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम लिया। इनमें 222 जोड़ों का हिन्दू रीतिरिवाज के साथ विवाह कराया गया जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में आकर्षक सजावट की गई थी और मंगल गीतों के बीच शादी कराई गई। दोनो पक्षों की ओर से परिवारीजन भी इस विवाह समारोह में पहुंचे थे। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सामूहिक विवाह में शादी करने में संकोच नहीं करना चाहिए बल्कि इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त किया है। गरीब परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी के लिए उधार नहीं लेना पड़ता है। सरकार ने उनकी उधारी की चिंता को भी दूर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.