इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि 2025 में जो मतदाता हैं, उनकी जांच की जाए। इसी तरह 2003 में जिसका नाम मतदाता सूची में है, उसकी भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 16 जगहों पर कैम्प लगाया जाएगा। जिन लोगों ने गणना प्रपत्र नहीं भरा गया है, वह तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। एसआईआर के संबंध में अमीनों और लेखपालों की बैठक में डीएम ने कहा कि फॉर्म भरने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे उनका नाम सूची में नहीं होगा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा, अमीन, लेखपाल व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.