इटावा औरैया, फरवरी 14 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठें और लोगों की समस्याएं सुनें। उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग के दौरान जो अधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली के स्मार्ट मीटर और सोलर ऊर्जा की समीक्षा की । इस दौरान बताया गया कि लगभग 10000 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाए हैं जिसके कारण रेवेन्यू में काफी सुधार आया है । इसी तरह सौर्य ऊर्जा का प्रयोग भी बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मनरेगा, फैमिली आईडी, टीकाकरण के कामकाज की समीक्षा की । इसके साथ ही छात्रवृत्ति और विवाह अनुदान के साथ कन्या सुमंगला योजना में कामकाज की समीक्षा भी की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.