इटावा औरैया, मार्च 20 -- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल की कोई भी किल्लत नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। उन्होने यह भी कहा कि रसोई गैस की ओवररेटिंग नहीं होनी चाहिए। गैस एजेंसियों ओर पेट्रोल पम्प प्रबंधकों के साथ बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि किसी भी कीमत पर ओवररेटिंग न होने दी जाए। अवैध रिफिलिंग भी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही जमाखोरी पर विशेष ध्यान दिया जाए। सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर एवं वाद विवाद की आशंका होने पर संज्ञान में अवश्य लाया जाए जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी पेट्रोल पम्प पर सीसीटीवी कैमरे संचालित किए जाएं। डीजल एवं पेट्रोल बोतलों में न दिया जाए, जरुरत के हिसाब से गा...