इटावा औरैया, मार्च 12 -- प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों पर सरकार की नजर है और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। सरकार पूरी गंभीरता से इस मामले को ले रही है और उपभोक्ता परेशान न हो यह मुख्य मकसद है। यहां सदर विधायक सरिता भदौरिया के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि यह स्थिति युद्ध के चलते उत्पन्न हुई है। लेकिन सरकार बेहतर तरीके से निपट रही है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को परेशानी न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई इन पदार्थों की कालाबाजारी करता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ बेहद कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून ...