इटावा औरैया, जनवरी 9 -- बैंक मैनेजर के पिता की मौत के मामले को शासन के आदेश पर इस पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। जांच के दौरान तत्कालीन एसएसपी के रीडर को केस में मदद के नाम पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का दोषी पाया गया है। हालांकि दोष सिद्ध होने के बावजूद अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। बकेवर थाना क्षेत्र के कुसगवां अहिरान गांव निवासी राहुल कुमार एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर हैं। उनके पिता अमर सिंह की नौ मई 2024 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। राहुल कुमार ने पिता की मौत को दुर्घटना नहीं, बल्कि रंजिशन हत्या बताते हुए गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। राहुल का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.