इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- इटावा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर की अल सुबह घने कोहरे में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को ऐसा जख्म दिया, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा। हादसे के बाद अस्पतालों, थानों और शवगृहों के चक्कर काटते रहे परिजनों को पूरे एक सप्ताह बाद डीएनए जांच के जरिए पहचान हो सकी। फ्रेंड्स कॉलोनी के आजाद नगर टीला निवासी 58 वर्षीय सलीम का शव आखिरकार उनकी बेटी के डीएनए से मैच होने पर मिला, लेकिन तब तक परिवार उम्मीद और बेबसी के बीच टूट चुका था। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर की सुबह कोहरे में एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। देखते ही देखते यह सिलसिला भीषण हादसे में तब्दील हो गया। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई और एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.