इटावा औरैया, फरवरी 10 -- भरथना कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 बी पर हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले में मंगलवार को उसकी शिनाख्त हो गई। परिजनों की तलाश के बाद मृतका की पहचान इकदिल क्षेत्र के कल्याणपुर महानेपुर निवासी करीब 80 वर्षीय कमला देवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार कमला देवी दो दिन पहले अपनी बेटी सोमा के घर भरथना के रामनगर गांव आई थीं। सोमवार को वह वापस अपने गांव लौटने के लिए निकली थीं। बताया गया कि वह ऑटो से उतरकर रेलवे क्रॉसिंग 20 बी के पास से गुजर रही थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। कमला देवी को सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.