इटावा औरैया, नवम्बर 23 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात मौरम लेकर जा रहे एक डंपर के चालक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गईं। लगभग चार घंटे की कड़ी तलाश और जांच-पड़ताल के बाद जो सच सामने आया डंपर चालक का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसे दमनदीप पुलिस ने गुजरात में दर्ज एक बड़े धोखाधड़ी मामले में विधिक कार्रवाई के तहत पकड़ लिया था। शनिवार रात लगभग 11 बजे ऊसराहार पुलिस को सूचना मिली कि चित्रकूट से मौरम लादकर आ रहे डंपर के चालक अनिल सिंह निवासी नगला बधाई थाना सौरिख कन्नौज को परशुरामपुर के पास एक सफेद कार सवार लोगों ने रोककर जबरन कार में बैठा लिया। सूचना गंभीर थी और अपहरण की तरह लग रही थी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी एसएसपी को दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.