इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- ताखा क्षेत्र में बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में घायल हुए युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली अभी निकल नहीं पाई है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से एक लाइसेंसी पिस्टल के अलावा राइफल और उसकी कार भी बरामद कर ली है। खनाबांध निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि वह 30 नवंबर की रात अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ पुष्कर के साथ दर्शन वाटिका, ताखा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान शादी में आए बीएसएफ जवान शेष कुमार यादव से नाचने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर शेष कुमार ने अपनी पिस्टल से पुष्कर पर सीधा फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.