इटावा औरैया, फरवरी 17 -- बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 6 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में एसडीओ नवनीत कुमार ने बिजीलेंस टीम को साथ में लेकर आलमपुर हौज में चेकिंग अभियान चलाया तो हड़कम्प मच गया। इस अभियान में 6 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि चेकिंग का यह अभियान जारी रहेगा। चोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.