इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने और समाज में जीरो टॉलरेंस का वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भरेह व चकरनगर थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में 100 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार तथा नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र एवं सीओ चकरनगर अवनीश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी की टीम ने मैरिज होम संचालकों, बैंड बाजा संचालकों, हलवाई, मंडप सजाने वालों, ग्राम प्रधानों एवं मंदिरों के पुजारियों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.