इटावा औरैया, जनवरी 12 -- बाल विवाह की घटनाओं को रोकने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए थाना एएचटी की संयुक्त टीम ने थाना पछायगांव क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। जोकि 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च तक चलेगा। अभियान में समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता का माहौल बनाना और कानूनों व योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं और बालकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान थाना एएचटी की टीम ने इलाके के मैरिज होम स्वामी, सभासद, बैंड संचालक, प्रधान, हलवाई, मंडप व बैंक्वेट हॉल के मालिकों और मंदिरों के पुजारियों को बाल विवाह की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.