इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- 50 शैया अस्पताल में शनिवार को इलाज के लिए आये बच्चे व उनके अभिभावक परेशान रहे। शनिवार को बाल रोग विशेषज्ञ का ड्यूटी अवकाश था। इस कारण रोगी बच्चों को उपचार मिलने में असुविधा हुई।कुछ वापस लौट गए तो कुछ बाल रोगियों को सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने तो कुछ को ईएमओ रविन्द्र साहू ने उपचार दिया। 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में मात्र एक ईएमओ डॉक्टर रह जाने से अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के साथ साथ ओपीडी पर भी असर पड़ रहा है। ओपीडी में वैसे भी डाक्टर कम हैं। दूसरे ईएमओ न होने से उनमें से भी कुछ रोग विशेषज्ञ डाक्टरों की ड्यूटी 24 घण्टे की इमरजेंसी चलाने में लगानी पड़ रही है। जिसके कारण अस्प्ताल में ओपीडी में उपचार को आने वाले मरीजों को रोग विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने से वापस लौटना पड़ता है या किसी अन्य डॉक्टर से मजबूरी में इलाज कराना पड़...