इटावा औरैया, मार्च 5 -- गांव नगला पूठ निवासी पूजा कौशल पत्नी दीपक कौशल ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उनका बेटा आयुष होली खेलने के बाद बाइक से बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही तीन नामजद लोगों ने उसे रोक लिया और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग गए। घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...