इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- राना शहर चौकी से 300 मीटर दूरी पर मोहल्ला रंगरेजन टोला में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील की पत्नी से घर के बाहर चेन छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान पत्नी ने बहादुरी दिखाई और बदमाशों की जद्दोजहद के बावजूद चेन को अपने पास रखने में सफल रही। यह वारदात इलाके में रहने वालों के लिए डर और दहशत का कारण बनी है। शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र मिश्रा पेशे से फौजदारी मामलों के वकील हैं। रविवार की रात करीब नौ बजे वे अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की, तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी ने जोर लगाकर चेन को पकड़े रखा और जद्दोजहद करने लगी। काफी प्रयास के बावजूद बदमाश चेन छीनने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.