इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक के बाइक पर टंगे थैले से 50 हजार की नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। अपुरपुर कुशना गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र हनुमंत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह कस्बा स्थित बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहा था। रुपये, पासबुक और दो इंतखाब एक थैले में रखे थे, जिसे बाइक के हैंडल में टांग रखा था। कस्बा में बाइक में हवा डलवाने के लिए उन्होंने एक दुकान पर बाइक रोकी। हवा भरवाने के बाद जब वह दुकानदार को पैसे देने के लिए गया। कुछ ही देर बाद जब धीरज सिंह वापस बाइक के पास पहुंचा और थैला देखा तो उसमें रखे 50 हजार रुपये, पासबुक और दोनों इंतखाब गायब मिले। घटना से घबराए धीरज सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.