इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- पीएसी गेट नंबर एक के सामने शुक्रवार रात जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे करनपुरा निवासी अरविंद कुमार अपने तीन बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अरविंद कुमार, उनकी बेटियां सोनाली, तनु और बेटा अंश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान आशुतोष और कुलदीप मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने घायलों को उठाया और पीएसी की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने चारों का प्राथमिक उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.