इटावा औरैया, मार्च 17 -- मंगलवार रात आठ बजे थाना क्षेत्र के गांव नगला भजू के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति समेत चार लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव इन्द्रौसी निवासी काजल पुत्री कोमल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा निवासी मेरी बहन कोमल, भतीजी शशि तथा जीजा आकाश अपनी ससुराल इन्द्रौसी आए हुए थे। हम सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर लखना मंदिर तथा खितौरा मंदिर पर दर्शन करके अपने गांव इन्द्रौसी लौट रहे थे तभी रात करीब नौ बजे नगला भजू खितौरा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हम चारों लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.