इटावा औरैया, जनवरी 23 -- पुराना शहर छैराहा स्थित नगर का वृंदावन धाम श्री राधा बल्लभ मंदिर पर बसंतोत्सव का पावन पर्व शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। श्री राधाबल्लभ लाल जी महाराज व श्री राधा रानी का बासंती पोशाक धारण कराकर मनमोहक श्रंगार किया गया और बेसन के लड्डुओं का भोग भी अर्पित किया गया। श्री धाम वृंदावन की परंपरा अनुसार मंदिर में बसंतोत्सब से होली उत्सव का शुभारंभ हो गया तथा भक्तों पर अबीर गुलाल भी उड़ाया गया। श्री राधा वल्लभ मंदिर पर बसंत पंचमी का पर्व ब्रज की परंपरा अनुसार मनाया जाता है। बसंत पंचमी पर मंदिर के चरण सेबक गोपाल प्रकाश चन्द्र गोस्वामी ने ठाकुर जी को बसंती पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया और पूजा अर्चना के बाद सुबह 9:00 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। सायंकाल मंदिर...