इटावा में बनारस जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव
इटावा औरैया, जुलाई 28 -- इटावा। नई दिल्ली-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब इटावा स्टेशन के निकट किसी ने पथराव कर दिया। सी-7 कोच की खिड़की का शीशा चटका गया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पथराव की सूचना पर आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे हैं। नई दिल्ली से बनारस जा रही गाड़ी संख्या 22436 डाउन वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह जब सराय भूपत रेलवे स्टेशन को पार कर इटावा जंक्शन की ओर आ रही थी तभी गेट नंबर 30 राहतपुरा के निकट किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर सी-7 कोच की खिड़की के शीशे पर जा लगे। शीशे पर पत्थर लगने से तेज आवाज हुई जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन इटावा जंक्शन से सुबह 8:56 बजे पास हुई थी। यात्रियों ने स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.