इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- शनिवार की दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 3 बजे से बादल छा गए और हवा भी चलने लगी और शाम को 7 बजे बादलों के गरजने और बिजली चमकने के साथ ही बारिश भी हो गई। देर शाम बिजली चमकने के बाद तेजी से हुई बारिश के साथ जसवंतनगर, बकेवर में ओले भी गिरे। हालांकि ओले ज्यादा देर तक नहीं गिरे। इससे फसल को काफी नुकसान हो रहा है। इस बारिश से किसानों को अपनी मेहनत पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और बारिश से यह फसल खेतों में बिछकर बर्वादी की कगार पर पहुंच गई है। इससे पूर्व दोपहर में भी देहाती इलाकों में बारिश हो गई। शहरी क्षेत्र में हुई इस बारिश ने गर्मी से निजात दिला दी। बारिश के दौरान तेज हवा भी चलती रही। इससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जो लोग बाहर निकले भी थे वे बारिश से बचने के लिए सड़क के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.