इटावा औरैया, जनवरी 29 -- क्षेत्र अन्तर्गत बाहरपुर गांव में बंदरों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात से बचाव के लिए छत पर पन्नी बांधते समय बंदरों के झुंड ने श्रीकृष्ण पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनके पैर में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रीकृष्ण के पैर में करीब 10 टांके आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का आतंक अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है। ग्रामीण अनिल पोरवाल, गोविंद शाक्य, शुभाष शाक्य, गौरव शाक्य, पिंटू गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए, ताकि लोग चैन की सांस ले सकें और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...