इटावा औरैया, मार्च 12 -- जिले में पात्र परिवारों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के मकसद से फैमिली आईडी हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने किया । इस हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को फैमिली आईडी बनवाने और उससे संबंधित जानकारी दी जाएगी। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। जिन परिवारों की फैमिली आईडी नहीं बनी है, उनकी तत्काल फैमिली आईडी और राशन कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र नेहरा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.