इटावा औरैया, मार्च 6 -- होली पर्व को लेकर क्षेत्र के गांव बघुईया में उत्साह चरम पर है। गांव के प्रधान रामबाबू यादव के आवास पर पारंपरिक फाग गायन का आयोजन किया गया। देर रात तक ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की थाप पर फाग गूंजती रही और लोग उत्साह के साथ सहभागिता करते रहे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ सिंह ठेकेदार ने किया, जबकि अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी हाकिम सिंह नेताजी ने की। फाग मंडली ने होरी खेले रघुवीरा अवध में,आज बिरज में होरी रे रसिया' और फागुन आयो रे जैसे पारंपरिक फाग प्रस्तुत किए। कई स्थानों पर दो दलों के बीच सवाल-जवाब की शैली में फाग गाई गई, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंगा नजर आया। शिवकुमार यादव, महेश चंद्र, राकेश कुमार, मुकेश पाल, रामनरेश यादव, प्रेमचंद्...