इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- इटावा, संवाददाता। सैफई में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शादी को अभी आठ महीने ही हुए थे। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने बताया कि घटना के समय वे सभी सिविल कोर्ट में थे और उन्हें बाद में सूचना मिली। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच तेज कर दी है। सैफई के कुम्हावर निवासी कुलदीप जाटव की 20 वर्षीय पत्नी शबनम गुरुवार दोपहर घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। शबनम के भाई रोहित पुत्र श्री कृष्ण निवासी गंगापुरा बसरेहर ने बताया कि बहन की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। आरोप है कि उसका पति कुलदीप बेरोजगार है, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.