इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी सुमेरपुरा में शुक्रवार की सुबह नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खिमसेपुर निवासी माया देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी पायल की शादी 24 अप्रैल 2023 को फ्रेंड्स कॉलोनी सुमेरपुरा निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल में आए दिन विभिन्न कारणों से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि कमरे के विवाद को लेकर उसके जेठ, जेठानी, ननद और ससुर अक्सर उससे झगड़ा करते थे। स्थिति इतनी बिगड़ी कि एक माह पहले जब पायल ने बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.